छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में जुटेंगे हजारों नागरिक …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 10:59 AM
f X W

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़ में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल तथा जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष सुजाता सुखलाल चौहान शामिल होंगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ योग आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिले के शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, खेल संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंच सके। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा समन्वित प्रयासों से आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : एक साल में तीसरी मौत, प्रशासन गंभीर नहीं, कांजी हाउस दिखावे की व्यवस्था…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins