छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : युवा कांग्रेस ने जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प…

By kadwaghut|25 Aug 2026, 10:44 AM
f X W

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस रविवार को ब्लॉक युवा कांग्रेस मानपुर ने मनाया। कार्यक्रम ब्लॉक युवा कांग्रेस मानपुर के अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर के नेतृत्व में हुआ। ध्वजारोहण कर संगठन के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

Advertisement
Advertisement

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। ऋषभ ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष युकां मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी मनीष निर्मल, ललित बोगा, सागर सिन्हा, त्रिवेंद्र शाह, मोनू मंडावी, सत्यव्रत सिन्हा, जाबिर खान, जुनैद शेख, नमन मेश्राम, निखिल यादव, खिलावन साहू, अरिहंत जैन, लादेन नुरेटी, धनराज मंडावी, रोहित निषाद उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आईटीआई में युवाओं को अप्रेंटिसशिप व नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins