छत्तीसगढ़

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

By lokesh sharma|19 Jun 2026, 12:18 PM
f X W

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ एवं पहुंचविहीन ग्राम बेचा में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं।

Advertisement
Advertisement

शिविर में कुल 86 बकरियों का एंटेरोटॉक्सीमिया रोग हेतु टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 21 पशुओं को आवश्यक औषधियों का वितरण, 16 पशुओं का उपचार, 32 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा 8 बकरों का बधियाकरण किया गया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, मर्दापाल के प्रभारी डॉ. के. के. कोर्राम ने उपस्थित पशुपालकों को वर्षा ऋतु में पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का आग्रह किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की।

शिविर में एवीएफओ आलोक नेताम, संजीत मरकाम, परिचारक सनत कोर्राम तथा मोबाइल वेटरनरी यूनिट के खेमराज साहू सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिहान से बदली राह 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins