राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने जीई रोड में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की है। वहीं मुख्यमंंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों पर हुए अवैध कब्जे पर भी कार्रवाई करते हुए दुकानें सील कर दी है।
निगम टीम ने जीई रोड पर फल विक्रेता द्वारा सड़क पर अवैध रूप से दुकान लगाकर यातायात बाधित करने और कचरा फैलाने पर 500 रुपए का जुर्माना किया है। वहीं मोहारा फ्लाईओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बनाई गई दुकानों पर भी कार्रवाई हुई है। यहां कई दुकानों में अवैध रूप से कब्जा कर सामान रखा गया था।
टीम ने ऐसी 10 दुकानों से अवैध सामान जब्त कर उन्हें सील कर दिया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों ने अनुबंध नहीं कराया है या किराया जमा नहीं किया है, उन्हें नोटिस देकर दुकानें सील की जाएं।
