छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलाराजनीति

Rajnandgaon: भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष ने संगठन प्रभारी भावेश बैद से पूछे सवाल…..

By kadwaghut|18 Jun 2026, 10:29 PM
f X W


बैठकों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं देने का आरोप, कहा—कुछ लोगों की शिकायतों के आधार पर समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है

Advertisement
Advertisement

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा संगठन में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान सामने आती दिखाई दे रही है। पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष प्रिंस कक्कड़ ने संगठन प्रभारी भावेश बैद को संबोधित करते हुए संगठन की बैठकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
प्रिंस कक्कड़ ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि संगठन प्रभारी बनने के बाद भावेश बैद दूसरी बार कार्यकर्ताओं की बैठक लेने डोंगरगढ़ पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि बैठक में डोंगरगढ़ के सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी नजर नहीं आए होंगे, तो क्या मंडल अध्यक्ष से यह पूछा गया कि अनुपस्थित कार्यकर्ताओं को बैठक की सूचना दी गई थी या नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि डोंगरगढ़ में कुछ गिने-चुने लोग ऐसे हैं, जो उन कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं करते जो दबाव में नहीं आते या चापलूसी नहीं करते। कक्कड़ के अनुसार ऐसे कार्यकर्ताओं की लगातार शिकायतें की जाती हैं, जबकि समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक बैठकों से दूर रखा जा रहा है।

प्रिंस कक्कड़ ने यह भी कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष पद से हटने के बाद वे लंबे समय से किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन आज भी चाहें तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर शिकायत कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे पीठ पीछे शिकायत करने में विश्वास नहीं रखते। यदि कभी शिकायत करनी होगी तो बाकायदा लेटर हेड पर नाम सहित लिखित रूप से करेंगे।

READ ALSO  CG : कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान…

उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने दावेदारी की थी, उनसे कुछ लोगों को इतनी नाराजगी है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचना तक नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को कम से कम सम्मान मिलना चाहिए।

कक्कड़ ने संगठन से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि संगठन कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पद पर बैठे लोगों को जमीन से जुड़े रहना चाहिए, क्योंकि समय बदलते देर नहीं लगती।

फिलहाल इस बयान के बाद डोंगरगढ़ भाजपा संगठन के भीतर चल रही नाराजगी और गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। मामले में मंडल अध्यक्ष या संगठन प्रभारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया में इस विषय को लेकर के प्रिस कक्कड के द्वारा पोस्ट की गई है जिसे लेकर इसमें बहस शुरू हो गई है लोग इसमें अपनी अपनी भडास निकाल रहे है खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया में चर्चा शुरू है ….

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins