छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दाम-सत्याग्रह: मजदूर दिवस पर किसान पंचायत में मांगें उठाईं …

By kadwaghut|02 May 2026, 1:03 PM
f X W

राजनांदगांव l यूरिया की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, उचित दर पर खाद की उपलब्धता, समर्थन मूल्य की बकाया राशि का भुगतान, कृषि लागत कम करने के उपाय की मांग पर किसानों ने दाम-सत्याग्रह किया। मजदूर दिवस एवं लाल श्याम शाह जयंती पर कलेक्ट्रेट के सामने किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान संगठनों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने बताया 30 जनवरी 2026 से दाम-सत्याग्रह लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रमुख मुद्दों को उठाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

सोसायटी में ऋण सीमा में की गई कटौती वापस लेकर पूर्व की तरह ऋण दिया जाए, मनरेगा को बहाल किया जाए, चारों श्रम कानून रद्द किए जाएं, अमेरिका के साथ किसान विरोधी व्यापार समझौतों से पीछे हटने की मांग करेंगे। दाम-सत्याग्रह से जुड़ी मांगों में धान के समर्थन मूल्य अंतर की राशि का भुगतान, वर्ष 2024-25 के लिए 117 रुपए प्रति क्विंटल एवं 2025-26 के लिए 186 रुपए प्रति क्विंटल करने, राजीव गांधी न्याय योजना की बकाया चौथी किस्त जारी करने, समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करने की मांग पर किसान पंचायत में किसानों ने आवाज बुलंद की। किसान पंचायत में जिला किसान संघ प्रमुख सुदेश टीकम, मोतीलाल सिन्हा, मदन साहू, रमाकांत बंजारे, देवलाल साहू, ईश्वरी नेताम, बिनेक मंडावी सहित बड़ी संख्या में किसान जुटे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अवैध शराब जब्ती मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins