छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कोटवार के खिलाफ सांसद से की गई शिकायत, कार्रवाई करने की मांग रखी…

By lokesh sharma|17 Jun 2026, 10:31 AM
f X W

राजनांदगांव , ग्राम जालबांधा के ग्रामीणों ने पंचायत के कोटवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने सांसद के पास कोटवार के खिलाफ शिकायत की “मुनादी’ कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने कोटवार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग सांसद के समक्ष रखी है, जिस पर सांसद ने ग्रामीणों को विधिवत कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में सांसद संतोष पांडे को बताया कि ग्राम जालबांधा का कोटवार ईश्वर बंजारे लगातार पद का दुरुपयोग कर रहा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक कोटवार ने ग्राम पंचायत के बिना प्रस्ताव, बिना अनुमोदन के निस्तार भूमि को सेवा भूमि में दर्ज करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया उक्त शासकीय भूमि गांव की एकमात्र निस्तार भूमि है। वहीं जालबांधा में शासकीय कार्यालय खोलने के लिए जगह नहीं है, इस कारण अवैध रूप से निस्तार भूमि को सेवा भूमि के रूप में दर्ज कराया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के अनुमोदन के बिना इस तरह का कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए कोटवार को बर्खास्त करने की मांग ग्रामीणों ने की है। शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों में नीलकंठ बंजारे, प्रदीप सिन्हा, शिव प्रसाद वर्मा, खिलेश्वर वर्मा, रामजी वर्मा, नंदू वर्मा, शिव वर्मा, दीनदयाल सिन्हा, रिखब जैन व गोलू सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

योजनाओं से किया वंचित: ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि कोटवार ने शासकीय चारागाह भूमि का अवैध रूप से बेच दिया है। कोटवार ने खसरा नं. 615 का टुकड़ा रकबा 1.000 हे. (2.47 एकड़) भूमि को अपने पिता बिशेलाल सतनामी के नाम पर पट्टा बनाकर कलेक्टर की बिना अनुमति के विक्रय कर दिया गया है। इसके अलावा कोटवार पर आरोप है कि उसने सरकारी योजनाओं का प्रचार गांव में नही किया। मुनादी न होने की वजह से कई ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित हो गए हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : 3 दिन बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button