DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

By lokesh sharma|16 Jun 2026, 3:19 PM
f X W

जगदलपुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों यथा कॉलेज, आईटीआई एवं स्कूलों के बसों की जांच शिविर आगामी 19 एवं 20 जून को प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुरंदी रोड आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित की गई है। उक्त जांच शिविर में निरीक्षण के लिए प्रस्तुत बसों एवं अन्य वाहनों का एक सेट आवश्यक दस्तावेज मौके पर पेश करना अनिवार्य है।

Advertisement
Advertisement

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बस्तर संभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों से उक्त जांच शिविर में बसों एवं अन्य वाहनों को निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करने आग्रह किया है। अन्यथा मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत संबंधित वाहनों का उपयुक्तता प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुज्ञा प्रमाण पत्र निलम्बन या निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी और वाहन संचालित पाए जाने पर वाहन को निरुद्ध भी किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins