छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली, चंद्रेश गाएंगे भजन…

By lokesh sharma|15 Jun 2026, 10:22 AM
f X W

राजनांदगांव , सत्यनारायण मंदिर समिति पुरुषोत्तम मास महोत्सव मना रही है। महोत्सव के 15वें दिन 15 जून को नारायण धाम में भक्ति, संगीत, दीपोत्सव का संगम होगा। समिति अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे से शहर के भजन गायक चंद्रेश जैन राम भजन की प्रस्तुति देंगे। समिति के सह सचिव रामावतार जोशी ने बताया पांच विद्वान पंडितों की मौजूदगी में शंखनाद, घंटानाद, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सत्यनारायण धर्मशाला से सत्यनारायण मंदिर तक 21 हजार दीपों से देव दीपावली सजाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

इस आयोजन के विशेष सहयोगी राकेश ठाकुर, शनि धाम रानी सागर परिवार रहेंगे। देव दीपावली में बच्चों को संस्कार शिक्षा के साथ करें योग रहें निरोग, पौधे लगाओ-वृक्ष बचाओ, जल बचाओ-जीवन बचाओ, स्वदेशी अपनाओ, गौ माता को राष्ट्र माता बनाने जैसे जनजागरण संदेश भी दिए जाएंगे। नागरिकों के सहयोग से होने वाले आयोजन में हर श्रद्धालु एक दीप जलाकर सहभागी बनेगा। समिति उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, राजेश शर्मा ने बताया कि 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास महोत्सव का समापन 16 जून को होगा। सुबह 10 बजे सत्यनारायण धर्मशाला, नारायण धाम में पंडित कालू महाराज के सान्निध्य में सत्यनारायण कथा, हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins