DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सूरज की रोशनी से जगमगाया प्रेम का घर

By lokesh sharma|08 Oct 2025, 1:43 PM
f X W

छत पर लगा 03 किलोवाट सोलर पैनल से हो रही बिजली की बचत

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना से आम नागरिकों के घरों को सूर्य की किरणों से रोशनी मिल रही है। इस योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल के माध्यम से नागरिकों का घर रोशन हो रहा है। मुंगेली जिले के लोरमी नगर की निवासी प्रेम कुमार मिश्रा ने भी इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 03 किलोवाट क्षमता वाला रूफटॉप सोलर पैनल संयंत्र लगवाया है।
         प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर अग्रसेन वार्ड क्रमांक 08, लोरमी स्थित उनके मकान की छत पर सोलर पैनल स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह योजना हमारे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सूरज की रोशनी से घर रोशन करना अब सपना नहीं, हकीकत बन चुका है।”
      गौरतलब है कि यह योजना केंद्र सरकार की ग्रीन एनर्जी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने पर आकर्षक सब्सिडी दी जाती है। इससे न केवल बिजली बिलों में कमी आती है, बल्कि स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिलता है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 45 हजार रूपए, 02 किलोवाट में 90 हजार रूपए और 03 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 01 लाख 08 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। आमजनों को योजना के लिए प्रोत्साहित करने शासन के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे योजना का लाभ लेने उपभोक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

READ ALSO  गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में कल राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button