छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई…

By kadwaghut|14 Jun 2026, 12:20 PM
f X W

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों के काम की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले की अधोसंरचना मजबूत करने के लिए सभी एजेंसियां गुणवत्ता के साथ काम पूरा करें। सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के दौरान बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे सड़कें अच्छी तरह बनेंगी। कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी ली। कहा कि रोड कनेक्टिविटी से विकास को गति मिलती है। आवागमन की सुविधा बढ़ती है। सड़कों का काम जल्द पूरा करें।

कलेक्टर ने राजनांदगांव-कवर्धा-पोण्डी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, गोपालपुर से गिधवा मार्ग के डामरीकरण और पुल-पुलिया निर्माण, डोंगरगांव बस्ती के फोरलेन निर्माण, सुखरी-झिका-देवानभेड़ी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, सुरगी के कोटराभाठा मार्ग, डोंगरगढ़ के छीपा से बड़े कुसमी मार्ग सहित कई सड़कों के काम की समीक्षा की। सभी काम यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि काम के दौरान पोल शिफ्टिंग, पाइप लाइन जैसी दिक्कतें आती हैं। इन्हें दूर करें। कलेक्टर ने भवन निर्माण के तहत अलग-अलग कार्यालयों और आवासीय परिसरों में गृह निर्माण, हाई स्कूल भवन निर्माण की भी समीक्षा की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : उत्तर-पूर्व से आ रही हवा, 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा...

Related Articles

Back to top button