छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

By lokesh sharma|13 Jun 2026, 1:36 PM
f X W

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना-2021 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 को बढ़ाकर अब 30 जून 2026 कर दिया गया है।

    योजना के तहत गुरू-शिष्य परंपरा के अंतर्गत पिछले 6 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पात्र युवा कलाकारों एवं छात्रों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। नियमावली अनुसार ऐसे दो प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां जिलाध्यक्ष की अनुशंसा से एवं स्कूल शिक्षा अथवा उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए संस्था प्रमुख की अनुशंसा अनिवार्य होगी। संस्कृति विभाग ने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रारूप एवं नियमावली https://drive.google.com/file/d/1tZjxjqvQ8 EL3_p52YFFlsSTksNsTUgXl/view?usp=sharing से डाउनलोड कर वांछित जानकारी से अवगत होकर अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक अपने महाविद्यालयों एवं जिला से आवेदकों की प्रविष्टियाँ विभाग में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  केदार कश्यप का बड़ा बयान, बोले- जवानों के बलिदान से मजबूत हुई छत्तीसगढ़ की सुरक्षा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button