छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : सीजीआईटी जशपुर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू …

By lokesh sharma|13 Jun 2026, 12:52 PM
f X W

जशपुरनगर । सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

  सीजीआईटी जशपुर, पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।

  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु पंजीयन तिथि का निर्धारण किया गया है। इनमें प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक है। इसी प्रकार मेरिट सूची 16 जून 2026 को जारी होगी और दावा आपत्ति 17 जून 2026 तक ली जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से 24 जून तक चलेगी।

       ऑनलाइन काउंसलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आवंटन आदि का अवलोकन https://cgdte.admissions.nic.in/ पर किया जा सकता है।  प्रवेश नियम का अवलोकन सीजीआईटी जशपुर की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर उपलब्ध है। पंजीयन एवं अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर संस्थान के मो. नं. 8109517732, 7693890308 पर संपर्क किया जा सकता है।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता हमारे पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य, साहस और बलिदान का परिणाम : मुख्यमंत्री

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button