छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तेज बारिश के बीच गंज पुलिस बनी सहारा, नाले में गिरे अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित निकाला …

By lokesh sharma|12 Jun 2026, 11:27 AM
f X W

रायपुर। रायपुर में शाम से जारी तेज आंधी और बारिश के बीच गंज पुलिस ने संवेदनशीलता, सतर्कता एवं मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गंज थाना सहित सभी थानों की पेट्रोलिंग पार्टियाँ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही थीं तथा पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने, जलभराव अथवा अन्य किसी भी आपात स्थिति पर नजर रख रही थीं। इसी क्रम में थाना गंज में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र साहू एवं आरक्षक जितेश तिवेश मानझी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान चूनाभट्टी स्थित अंडरब्रिज के समीप नाले के पास पहुंचे। वहां उन्होंने एक व्यक्ति को नाले में गिरा हुआ देखा। लगातार हो रही बारिश और अंधेरे के बीच स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दोनों आरक्षकों ने तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त व्यक्ति को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Advertisement
Advertisement

पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान श्रावण कुमार भगत, निवासी जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। बातचीत एवं उसके व्यवहार से यह प्रतीत हुआ कि वह अर्धविक्षिप्त है तथा अपनी स्थिति और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में सक्षम नहीं है। गंज पुलिस द्वारा उसके प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक सहायता एवं देखभाल सुनिश्चित की गई। मूसलाधार बारिश और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच गंज पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। गंज पुलिस की यह पहल पुलिस के “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के संकल्प को सार्थक रूप से प्रतिबिंबित करती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजन…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins