छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एनएचएम कर्मियों की सम्मेलन 13 को रायपुर में…

By kadwaghut|12 Jun 2026, 10:51 AM
f X W

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ 13 जून को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन करेगा। संघ ने सीएमएचओ, सीएस को सामूहिक अवकाश का सूचना पत्र दिया है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई कैबिनेट मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक सम्मेलन में 18 हजार से अधिक कर्मचारी, अधिकारी परिवार सहित पहुंचेंगे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां चल रही हैं। सभी जिलों से कर्मचारियों के रायपुर पहुंचने की तैयारी की जा रही है। जिला स्तर पर बैठकें हो रही हैं। समन्वय किया जा रहा है। संघ का कहना है कि महासम्मेलन कर्मचारियों की एकजुटता, समर्पण, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दिखाने का अवसर होगा। कर्मचारियों में उत्साह है।

जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की थी। महासम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया था। मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार किया। इसके बाद कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर विभाग ने लिखित आश्वासन दिए थे। इनके क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक पहल, प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं से लेकर उद्योगों, शिक्षा, बस्तर और सुशासन तक हो रहा बड़े फैसलों का असर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins