छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यापारी की बाइक लूट ली…

By lokesh sharma|13 Dec 2025, 4:08 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक में गुरुवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यापारी की बाइक लूट ली। व्यापारी राजस्थान का रहने वाला है। वह आईस्क्रीम सप्लाई का काम करता है। वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। घटना के 24 घंटे बाद गंज पुलिस ने मामले में FIR दर्ज किया है। राजस्थान के राजसमंद जिले के निवासी देवी लाल तेली ने बताया कि, वह करीब पांच साल से रायपुर में रहकर आईस्क्रीम सप्लाई का काम करता है।

Advertisement
Advertisement

11 दिसंबर की शाम वह अपने परिचित की बाइक से साथी आनंद कटरे के साथ रामनगर में खोवा छोड़कर लौट रहा था। शाम करीब 7.30 बजे जब वे गुढ़ियारी ओवरब्रिज से होकर तेलघानी नाका चौक पहुंचे, तभी सामने से वाहन आने पर उन्होंने बाइक रोकी।

उस समय रेलवे स्टेशन की ओर से मोटरसाइकिल रिक्शा में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। रिक्शा चालक ने पीड़ित की बाइक की चाबी निकाल ली और अपने साथी से गमछे में लिपटा चाकू मंगाकर दोनों को धमकाने लगा। डर के मारे पीड़ित और उसका साथी थोड़ी दूर हट गए, तभी पीछे बैठा एक युवक पीड़ित की बाइक लेकर भाग गया, जबकि बाकी दो आरोपी मोटरसाइकिल रिक्शा से फरार हो गए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लाटमेटा में 30 लाख से बनेगा खेल भवन, हुआ भूमिपूजन…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins