छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बरसात का पानी बचाने के लिए हर घर में सोख्ता गड्ढा बनाएं: फूलबासन…

By kadwaghut|12 Jun 2026, 10:48 AM
f X W

राजनांदगांव , ग्राम टेमरी में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए फूलबासन यादव ने कहा कि जल संरक्षण के लिए हर परिवार में एक सोख्ता गड्ढा बनाना जरूरी है। इससे घरों से निकलने वाला व्यर्थ पानी जमा होगा। भू-जल का पुनर्भरण हो सकेगा।

फूलबासन यादव ने बताया कि वे पिछले सात दिनों से लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकल रही हैं। जल बचाने की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इसकी अगुवाई भी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभी से काम शुरू करना होगा। बरसात आने के बाद ज्यादातर लोग खेती-किसानी में व्यस्त हो जाते हैं। इसलिए वृक्षारोपण की तैयारी अभी से करनी होगी। पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई समय रहते कर ली जाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरण बारले, सरपंच राधा यादव, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, बिहान के कैडर, बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे ₹70 में बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया करेगा पूरा काम ...

Related Articles

2

Back to top button