DPR छत्तीसगढ समाचारराजनांदगांव जिला

मोहला : सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांग पुनीत राम के चेहरे पर खिली मुस्कान

By kadwaghut|11 Jun 2026, 4:02 PM
f X W

अंबागढ़ चौकी में अंतिम नगरीय शिविर सम्पन्न, दी गई शासन की योजनाओ की जानकारी

 मोहला , सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी स्थित कृषि मंडी परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 एवं 14 के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। यह जिले के नगरीय क्षेत्र में आयोजित होने वाला अंतिम शिविर था, जिसमें आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ.साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया।


         शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में शिविर में दिव्यांग हितग्राही पुनीत राम को जनप्रतिनिधियों के हाथों मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी। यह पहल सुशासन तिहार के वास्तविक उद्देश्य को सार्थक करता नजर आया।


          शिविर की विशेष थीम स्वच्छ नगर, स्वस्थ जीवन, जिम्मेदार नागरिक रही। इस अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।
           शिविर को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन सरकार की भावना के अनुरूप शासन-प्रशासन द्वारा गांवों और शहरों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित शिविर आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं, क्योंकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं, जानकारी और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

READ ALSO  CG : योजना से बदला जीवन : नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद ...


            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर तुलिका प्रजापति  ने शिविर की थीम के अनुरूप स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शासन या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरए मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखनेए कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और जनसहभागिता से ही स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मौके पर कलेक्टर प्रजापति ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। 
           शिविर में  जनपद अध्यक्ष पुनाऊ राम फुलकावरे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षद ईश्वरी धुर्वे, पार्षद किसुन पटेल, पार्षद काशीराम निषाद, जनप्रतिनिधि आशीष द्विवेदी, गुलाब गोस्वामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins