छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्रामीण समुदाय में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक प्रभाव दिखा…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 12:25 PM
f X W

डोंगरगढ़/बेलगांव , एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संचालित होलिस्टिक रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एचआरडीपी) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण व कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फार्म पॉन्ड व कम्युनिटी पॉन्ड का निर्माण कराया गया है। इन जल संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार तथा किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध कराना है।

फार्म पॉन्ड से संबंधित किसान अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं कम्युनिटी पॉन्ड का उपयोग सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण व कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए किया जा सकेगा। परियोजना के अंतर्गत निर्मित जल संरचनाओं में वर्तमान में वर्षा जल का पर्याप्त संचयन हुआ है। जिससे किसानों व ग्रामीण समुदाय में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दीपावली! सिर्फ ₹2 में गोबर के दीये, स्थानीय कलाकारों से खरीदने की अपील; दिए गए नंबरों पर करें कॉल ...

Related Articles

2

Back to top button