छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खेलो इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल से फिरोज ने छत्तीसगढ़ हॉकी पर की चर्चा…

By kadwaghut|11 Jun 2026, 11:54 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ में हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग सुविधा देने हॉकी इंडिया के सह-सचिव फिरोज अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष मनोज भोरे, लालरिनफेला, कार्यकारिणी सदस्य अरुण सारस्वत, जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोच और पूर्व ओलंपियन रजनीश मिश्रा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मिजोरम में खेलों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में चल रही खेलो इंडिया योजनाओं, गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया। ज्यादा खिलाड़ियों तक राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, मौके पहुंचाने की बात रखी।

बैठक में राज्य में हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता, नई प्रतिभाओं को देखते हुए नए हॉकी प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि सरगुजा, कबीरधाम, कोरबा जैसे आदिवासी, ग्रामीण इलाकों के साथ दुर्ग में भी अतिरिक्त हॉकी सेंटर खोले जाएं। इससे उभरते खिलाड़ियों को अपने इलाके में ही अच्छी ट्रेनिंग, आधुनिक खेल ढांचा, विशेषज्ञ कोच का मार्गदर्शन मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने बताया छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलो इंडिया की गतिविधियां बढ़ें। हॉकी के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र खुलें।

इससे राज्य से और ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। मयंक श्रीवास्तव ने सुझाव, मांगें सुनीं। खेल विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया। उन्होंने कहा खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने, देश में खेल संस्कृति मजबूत करने सभी राज्यों के साथ समन्वय कर लगातार काम हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि केंद्र, राज्य के साझा प्रयासों से छत्तीसगढ़ खेलों में नई ऊंचाई तक पहुंचेगा। युवाओं को बेहतर मौके मिलेंगे।

READ ALSO  CG : सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट …
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins