छत्तीसगढ़

CG : झीरम कांड, NIA कोर्ट आज सुनाएगी फैसला …

By kadwaghut|31 Aug 2026, 11:25 AM
f X W

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ और देश के सबसे बड़े और चर्चित नक्सली हमलों में शामिल दरभा झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आज NIA की विशेष कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. करीब 13 साल से चले आ रहे इस मामले में 10 आरोपियों को लेकर अदालत का निर्णय आना है. पहले इस मामले के 11 आरोपी थे. जिसमें से 1 आरोपी की मौत हो गई है. 20 अगस्त को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई थी. 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा से जगदलपुर लौट रही थी. इसी यात्रा के दौरान दरभा झीरम घाटी में घात लगाए नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया.

Advertisement
Advertisement

इस बड़े नक्सली हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, तत्कालीन PCC अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं की जान चली गई थी. हमले में कई सुरक्षा जवान भी शहीद हुए थे. वहीं आम नागरिक की भी मौत हुई थी. झीरम हमले ने न सिर्फ बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति को झकझोर दिया था. इस हमले में कांग्रेस की उस दौर की एक पूरी राजनीतिक पीढ़ी खत्म हो गई थी. करीब 13 साल बाद अब इस मामले में जगदलपुर में स्थापित NIA की विशेष अदालत के फैसले का इंतजार खत्म होने जा रहा है. आज आने वाले NIA कोर्ट के फैसले पर बस्तर से लेकर पूरे देश की नजर टिकी हुई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पहले सुरक्षा निधि फिर लगेगा पंडाल, अनुमति लेना होगा अनिवार्य ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins