छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सिंघोला में पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे कलेक्टर…

राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन आवासों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह भी उपस्थित थीं।

कलेक्टर ने हितग्राहियों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा अप्रारंभ आवासों को तत्काल शुरू करने और प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को हरसंभव तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए हितग्राहियों को अपने आवासों में सोख्ता गड्ढा एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तकनीकी टीम को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को पात्र हितग्राहियों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। वर्ष 2024-26 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button