छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सत्संग से लोगों को मिलती है सकारात्मक दिशा…

By kadwaghut|09 Jun 2026, 11:15 AM
f X W

ग्राम सांगली में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ एवं आध्यात्मिक प्रवचन का समापन हुआ। प्रवचनकर्ता ब्रह्मकुमारी मधु दीदी ने कहा कि कलयुगीन जीवन को सत्य, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर बनाए रखने के लिए मनुष्य के जीवन में सात्विक विचारों का उदय होना आवश्यक है।

आध्यात्मिक ज्ञान और सत्संग से व्यक्ति का जीवन सकारात्मक दिशा प्राप्त करता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। नौ दिवसीय आयोजन में श्रीरामचरितमानस, महाभारत एवं श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न प्रसंगों को बताया गया। प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों की जानकारी दी गई। प्रवचन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक चिंतन, नैतिक जीवन मूल्यों और समाज में सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण...

Related Articles

2

Back to top button