DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

By kadwaghut|08 Jun 2026, 5:09 PM
f X W

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर

Advertisement
Advertisement

बरसात में टपकती छत से पक्के आशियाने तक का सफर

रायपुर,

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूरप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने महासमुंद जिले के ग्राम मोंगरा निवासी पुष्पा साहू के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। कभी बरसात के दिनों में कच्चे मकान की टपकती छत और असुरक्षित आवास की चिंता में रहने वाला उनका परिवार आज अपने पक्के घर में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता रहा है।
हर बारिश लेकर आती थी नई परेशानी
       पुष्पा साहू का परिवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। हर साल बरसात से पहले खपरैल की मरम्मत और घर की देखरेख पर खर्च करना पड़ता था। सीमित आय के कारण यह उनके लिए बड़ी चुनौती थी।
पीएम आवास योजना बनी संबल
          ग्राम मोंगरा निवासी पुष्पा साहू और उनके परिवार का सपना था कि उनका भी अपना पक्का घर हो, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। वर्ष 2025-26 में उनका आवास स्वीकृत हुआ और योजना के तहत उन्हें 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि मिली। शासन की मदद से उनके पक्के घर का निर्माण शुरू हुआ और कुछ ही समय में उनका सपना साकार हो गया।
अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
         प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित नया पक्का मकान बनने के बाद पुष्पा साहू का परिवार अब बारिश और मौसम की परेशानियों से मुक्त हो गया है। परिवार सुरक्षित वातावरण में रह रहा है और उन्हें बार-बार घर की मरम्मत कराने की चिंता भी नहीं रहती।
सरकार के प्रति जताया आभार
        पुष्पा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को नया जीवन दिया है। जो सपना कभी असंभव लगता था, वह आज हकीकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार अपने पक्के घर में निश्चिंत और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।

READ ALSO  CG : नौ सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 39.11 करोड़ रुपये स्वीकृत

गरीब परिवारों के जीवन में ला रही बदलाव की नई कहानी
        प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का आधार भी प्रदान कर रही है। पुष्पा साहू की कहानी इस बात का प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins