छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

By kadwaghut|18 Jul 2026, 12:16 PM
f X W

राजनांदगांव , मानसून पर लगा ब्रेक खत्म हो गया है। करीब 8 दिन बाद जिले में गुरुवार रात से बारिश शुरू हुई है। लेकिन बादल उम्मीद के मुताबिक नहीं बरस रहे हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हल्की रिमझिम बारिश हुई। रातभर में 25 मिमी बारिश पूरे जिले में दर्ज की गई।

आगे अभी भी तेज और मध्यम बारिश की उम्मीद काफी कम है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम है। जो बादल को कमजोर कर रहे हैं। इसकी वजह से बादल बिना बरसे ही छंट रहे हैं। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। ल​ेकिन कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले 24 घंटे के लिए जिले को येलो अलर्ट पर रखा है। लेकिन पूर्वानुमान में भी हल्की से अति हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मानसून ब्रेक खत्म होने के बाद भी जिले में अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है।

धान की बोनी 64 फीसदी, कम बारिश से पिछड़ी: बारिश के बिखराव वाले पैटर्न का असर धान की बोनी पर भी पड़ रहा है। जुलाई का आधा महीना बीत गया है। लेकिन जिले में अब तक धान की बोनी 64 फीसदी ही हो सकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम, गरुड़ कमांडोज और सारंग के जाँबाजों ने किया अदम्य साहस और उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन

Related Articles

2

Back to top button