छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊंचे पोलपोस्ट पर फहराया राष्ट्रध्वज …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 12:46 PM
f X W

रायपुर: आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर के तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे पोल पोस्ट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान सभी उपस्थितजनों ने किया. महापौर मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. स्वतंत्रता दिवस पर 82 मीटर ऊँचे पोलपोस्ट पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर ध्वजारोहण के अवसर पर रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, एल्डरमैन राजू राघवानी सहित अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता अर्जिता दीवान, गणमान्यजनों, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति रही.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एच.डी. शेफर मेमोरियल फाउंडेशन के शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक, पियून और रसोइये

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins