छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की कथित ठगी, आयोजक समिति की शिकायत पर दिनेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज ….

By kadwaghut|07 May 2026, 10:43 PM
f X W

अंबागढ़ चौकी/राजनांदगांव। शिव पुराण कथा आयोजन के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भोलेनाथ सेवा समिति वनांचल अंबागढ़ चौकी की शिकायत पर पुलिस ने छुरिया निवासी दिनेश साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

समिति के अध्यक्ष दीपचंद रजक ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा कराने के नाम पर दिनेश साहू ने समिति से कुल 21 लाख रुपये नगद लिए थे। बताया गया कि कथा का आयोजन 8 मई से 14 मई 2026 तक होना तय किया गया था, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उक्त तिथियों में पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम झारखंड के रांची में निर्धारित है।

शिकायत में कहा गया है कि समिति के सदस्यों ने दो अलग-अलग किश्तों में 5 लाख और 16 लाख रुपये नगद दिनेश साहू को उसकी किराना दुकान में दिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद कथित तौर पर झूठी तारीख बताकर समिति को गुमराह किया गया और कथा आयोजन की तैयारियां भी शुरू करा दी गईं। पोस्टर, बैनर और निमंत्रण पत्र तक छपवा दिए गए थे।

मामले की सच्चाई जानने समिति के सदस्य मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरश्वर धाम भी पहुंचे, जहां कथित तौर पर पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यालय से जानकारी मिली कि अंबागढ़ चौकी की कथा के लिए कोई राशि जमा नहीं की गई है। इसके बाद समिति ने दिनेश साहू से रकम वापस मांगी, लेकिन आरोप है कि लगातार आश्वासन देने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई।

READ ALSO  CG : नया रायपुर के पास बड़ा हादसा टला, चलती बस का फ्रंट शीशा टूटा ...

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Read Also: Rajnandgaon: भाजपा युवा नेता का कथित ऑडियो वायरल, स्वेच्छा अनुदान की राशि हड़पने के गंभीर आरोप

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins