छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पर्युषण महापर्व पर मानव सेवा प्रकल्प: निःशुल्क जयपुर पैर वितरण व कृत्रिम हाथ शिविर …

By kadwaghut|31 Aug 2026, 3:23 PM
f X W

रायपुर । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 8 सितम्बर से पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर धर्म आराधना के साथ ही मानव सेवा के कार्य किये जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैन धर्म में मानव सेवा जीव दया करुणा का विशेष महत्व है। पर्युषण पर्व के अवसर पर पैर कटे दिव्यांगों को श्री विनय मित्र मण्डल के सहयोग से जयपुर पैर प्रदान किए जावेंगे। इस हेतु पैर कटे भाई बहनों का परीक्षण हो रहा है, वर्कशॉप में उनके नाप के कृत्रिम पैर बनाए जा रहे हैं। पैर कटने से जिंदगी थम सी जाती है पुनः पैर लगाकर उन्हें चलाया दौड़ाया जाएगा।

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व टीकम जैन ने बताया कि बुजुर्गों को जैन संवेदना ट्रस्ट के माध्यम से श्रवण यन्त्र दिए जा रहे हैं जिन बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे प्रातः सीमंधर स्वामी जैन मंदिर भैरव सोसायटी में सम्पर्क कर सकते हैं । महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही हाथ कटे दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ देने निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जावेगा।

ट्रस्टी जय सांखला व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि प्रभु भक्ति की श्रंखला में पर्युषण पर्व के 8 दिनों में विभिन्न भक्ति मण्डलों की मनमोहक प्रस्तुति होगी ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर हर बच्चे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins