छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

By kadwaghut|07 Jun 2026, 4:12 PM
f X W

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली थर्ड जेंडर ‘रानी’ पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर पहले तकिए से रानी का मुंह दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। वहीं जब उसने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल हालत में रानी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement
Advertisement

चाकूबाजी की दूसरी वारदात वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। इंदिरा गांधी कॉलेज के पास अटल आवास में बृजलाल मौर्य नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद बृजलाल मौर्य और राजू विश्वनाथ पर तीन अज्ञात युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद चीख-पुकार मचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घायलों को तुरंत सुपेला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई में लगा बीएसएनएल टावर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins