छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : एनीकट में डूबने से युवक की मौत …

By kadwaghut|07 Jun 2026, 4:00 PM
f X W

बिलासपुर। लीलागर नदी के एनीकट में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। शनिवार देर रात उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह में हुई। विद्याडीह निवासी राज टण्डन उर्फ गोलू (31) शनिवार शाम करीब 5 बजे लीलागर नदी में बने एनीकट में नहाने के लिए घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान परिजन गांव के एनीकट पहुंचे। वहां पानी में लगभग 10 फीट दूर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखने पर उसकी पहचान राज टण्डन उर्फ गोलू के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। टीआई राज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्योत्सव में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, वन संरक्षण और पर्यटन से रोजगार तक की झलक

Related Articles

2

Back to top button