छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 6069.2 मिमी वर्षा दर्ज

By kadwaghut|16 Sep 2025, 9:15 PM
f X W

– जिले में आज 62.7 मिमी बारिश हुई
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6069.2 मिमी बारिश एवं औसत 867 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 975.7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 844.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1165.6 मिमी, घुमका तहसील में 749 मिमी, छुरिया तहसील में 662.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 810 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 862 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1165.6 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 62.7 मिमी एवं औसत 9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 21.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 4 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 10.2 मिमी, घुमका तहसील में 3.5 मिमी, छुरिया तहसील में 6 मिमी, कुमरदा तहसील में 5.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 12.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगढ़ तहसील में 21.2 मिमी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष 17 सितम्बर को जिले के प्रवास पर

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  -नए आयुक्त लीना कोसम ने संभाला नगर निगम का कार्यभार, आयुक्त मोहेंद्र साहू ने सौंपा प्रभार,

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins