छत्तीसगढ़

CG : NMDC का 31.5 टन लौह अयस्क गायब, बड़ा खेल उजागर …

By kadwaghut|26 Aug 2026, 11:12 AM
f X W

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनएमडीसी के लिए निकला करीब 31.5 टन लौह अयस्क तय मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में गायब होने का मामला सामने आया है। कुमारमारेंगा से नगरनार स्टील प्लांट के लिए निकली ट्रांसपोर्टर की गाड़ी को करीब 10 किलोमीटर दूर प्लांट पहुंचना था, लेकिन गाड़ी रास्ते में ही एक निजी जगह पर पहुंची और पूरा माल वहां खाली कर दिया गया। मामले की शिकायत के बाद परपा थाने में अमानत में खयानत के तहत FIR दर्ज की गई है। बस्तर एएसपी के मुताबिक करीब 30 मीट्रिक टन आयरन ओर लदा ट्रक नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हुआ था, लेकिन प्लांट पहुंचने के बजाय रास्ते में ही माल अनलोड कर दिया गया और ट्रक वापस लौट गया।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। अब सवाल यही है कि एनएमडीसी के लिए निकला 31.5 टन लौह अयस्क तय जगह तक पहुंचने से पहले ही किसके कहने पर खाली किया गया? इस पूरे मामले में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और निगरानी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख की मांग...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins