कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप …

By kadwaghut|07 Sep 2026, 9:39 AM
f X W

कांकेर। ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे अमन मंडावी पर बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ कथित मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि सड़क पर ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। कहासुनी बढ़ने के बाद मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया। अमन मंडावी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में घटनास्थल पर पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस अमन मंडावी को लेकर पहुंची थाने घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मंडावी को थाने ले गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बाद में उन्हें सुबह छोड़ दिया गया। फिलहाल बस ड्राइवर और कंडक्टर की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं अमन मंडावी की ओर से भी मामले में कोई औपचारिक शिकायत किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों की पूरी वास्तविकता संबंधित पक्षों के बयान तथा पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

READ ALSO  CG : ढाई साल बाद पहली बार खैरागढ़ पहुंचेंगी मंत्री ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins