छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

By kadwaghut|05 Jun 2026, 12:39 PM
f X W

राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने गाजियाबाद के कंपनी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पतासाजी में पुलिस टीम लगी हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मीरा माखीजा ने ग्राम बोरी में कोल्ड स्टोरेज बनाने गाजियाबाद की मेट्रो रेफ्रिजरेशन कंपनी के सुखविंदर सिंह से संपर्क किया।

Advertisement
Advertisement

सुखविंदर के साथ उनका 7 करोड़ रुपए की अनुबंध तय हुआ। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज का काम शुरु हुआ। कंपनी संचालक ने बारी-बारी से 7 करोड़ रुपए प्रार्थी से ले लिए। लेकिन काम महज 5 करोड़ रुपए का ही किया। इसके बाद न तो रकम वापस की न ही अधूरा काम पूरा किया गया। रुपए मांगने पर आना-कानी करने लगा। इसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सरकारी योजनाओं से बदली शांति बाई की जिंदगी, गांवों में पहुंच रहा पक्के घर का सपना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins