राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…
राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया। यहां भवन भी बनाया गया है। लेकिन सालों बाद भी हाट बाजार की शुरुआत नहीं हो सकी है।
इसके चलते बाजार के हुए निर्माण जर्जर हो रहे हैं। भवन भी खंडहर में तब्दील हो रहा है। इसका इस्तेमाल अन्य कार्य के लिए किया जाना चाहिए। ताकि खर्च हुई राशि व्यर्थ न जाए।
