छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

By kadwaghut|05 Jun 2026, 10:39 AM
f X W

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे स्टेशन गेट के समीप स्थित एक साइकिल दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों तक फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। रात के समय बाजार क्षेत्र में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवान लगातार आग बुझाने में जुटे रहे ताकि आग अन्य दुकानों तक न फैल सके। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से कई दुकानों में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि का अभी आकलन किया जा रहा है, लेकिन लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रसोइयों के मानदेय भुगतान की मुश्किल होगी दूर, 117 करोड़ के पुनर्विनियोजन को वित्त विभाग की मंजूरी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins