छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीएससी भर्ती घोटाला : शिक्षक नगर में ईडी ने दी दबिश, पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले…

By kadwaghut|04 Jun 2026, 1:05 PM
f X W

राजनांदगांव , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने बुधवार को शहर के स्टेशन पारा शिक्षक नगर के एक मकान में दबिश दी। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पीएसी भर्ती घोटाले को लेकर ईडी की टीम शिक्षक नगर में जांच करने पहुंची थी।

Advertisement
Advertisement

पूर्व डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर निवास में अफसरों ने इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले। साल 2020 से 2022 के बीच पीएससी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे है। आरोप है कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया है।

प्रभावशाली लोगों द्वारा अपने रिश्तेदारों को नियमों के विपरीत फायदा दिलाया। इस मामले मे ईडी पहले भी कई स्थानों में छापेमारी कर चुकी है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई। जानकारी अनुसार ईडी की टीम ने वित्तीय लेन-देन, भर्ती, प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

ईडी के अफसर यहां तीन वाहनों में पहुंचे थे। सुबह 8 बजे से शिक्षक नगर के एक मकान में पूछताछ शुरू की। जहां छापा मारा गया वह कृषि विभाग में कार्यरत कर्मचारी बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में खुलासा होना बाकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण प्रभावित, 25 दुकानों में नहीं पहुंचा अनाज ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins