छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

By kadwaghut|04 Jun 2026, 12:09 PM
f X W

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग अलग टीमों ने पीएससी के पूर्व सचिव जेके ध्रुव, पूर्व आईएएस अमृत खलखो,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और सहायक नियंत्रक गणवीर के भिलाई, रायपुर के 9 ठिकानों घरों में दबिश दी थी। दिन भर चली पड़ताल रात 9.30 बजे सिमटी। इस छापे को ईडी ने काफी सफल बताया है। यह भी कहा है कि उसे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस मामले में सीबीआई ने बीते महिनों में अच्छा काम कर रखा था। आज के छापे में ईडी ने सोनवानी के करीबी उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख रुपए नगद जब्त किया है।

Advertisement
Advertisement

साथ ही ईडी सूत्रों ने बताया कि उसने अपनी जांच के दायरे में सोनवानी के नेतृत्व वाले पीएससी द्वारा 2019-22 तक आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया है। इस जांच में इन परीक्षाओं में की गई अनियमितता के क‌ई डिजिटल और दस्तावेजी सबूत भी सीज किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins