छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : हत्या की धमकी और मारपीट-तोड़फोड़, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज …

By lokesh sharma|03 Apr 2026, 4:09 PM
f X W

महासमुंद। जिला कांग्रेस में खुलकर दिखी पार्टी की गुटबाजी की वजह से पार्टी की चर्चा हो रही है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय महासमुंद में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव पर एफआईआर दर्ज हुई है। निर्मल जैन पर अश्लील गाली- गलौच और मारपीट की धारा 296,115 (2) BNS के तहत दर्ज केस दर्ज हुआ है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय साव पर अश्लील गाली, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और कुर्सी टेबल तोड़ने को लेकर 296,115(2), 351(3), 324(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी गई थी।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान कांग्रेसजनों की उपस्थित काफी कम थी। बस इतनी सी बात पर कांग्रेसियों में आपस में जमकर मारपीट हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, पार्षद विजय साव के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कार्यालय के अन्दर कुर्सियों और कांच के बर्तनो को भी तोड़ा-फोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि, महंगाई को लेकर जिला अध्यक्ष की प्रेसवार्ता आयाजित थी। वार्ता खत्म होते ही कांग्रेस पदाधिकारियों में आपस में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे जानकारी और नियमानुसार दोषी पक्षों पर कार्यवाही की जायेगी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जामगांव आर में 132/33 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 भी हुआ चार्ज

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins