छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डेढ़ लाख बच्चों को किताबें व 90 हजार को बंटेगी ड्रेस…

By kadwaghut|03 Jun 2026, 1:46 PM
f X W

राजनांदगांव , नए शिक्षा सत्र का 16 जून से शुभारंभ होने के साथ एक बार फिर जिलेभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में रौनक लौटेगी। नए शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूल के 1 लाख और प्राइवेट स्कूलों के 50 हजार करीब डेढ़ लाख बच्चों को किताबें नि:शुल्क मिलेगी। वहीं 90 हजार बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया जाएगा। कक्षा दसवीं की किताबें स्कूलों में पहुंच चुकी है। अन्य कक्षाओं के लिए 3 जून से पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से संकुल के लिए किताबों का वितरण शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग नए शिक्षा सत्र की तैयारी में जुट गया है।

Advertisement
Advertisement

पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो में पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। हाथकरघा उद्योग से एक से दो दिनों में यूनिफार्म पहुंचेगी। स्कूल के पहले दिन बच्चों को तिलक कर मुंह मीठा कर स्वागत किया जाएगा और उन्हें किताबें और यूनिफार्म वितरीत की जाएगी। सरस्वती साइकिल योजना के तहत जिले की 6100 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाएगा। फर्नीचर, पेयजल और अन्य तैयारी की जाएगी। नए शिक्षा सत्र में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने जोर देंगे। वाद-विवाद स्पर्धा, खेल के जरिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर फोकस करेंगे। चिरायु टीम स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण करेगी। आरटीई सीटों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने कहा गया है। टीसी देने में देरी करने वाले कार्रवाई की जाएगी।

गुणवत्ता और प्रतियोगी परीक्षाओं पर फोकस डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया आईआईटी, नीट, एनआईटी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन बढ़ाने फोकस करेंगे। स्कूलों में समन्वय समिति बनाने, गुड टच-बैड टच जागरूकता शिविर लगाने और विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। फीस वृद्धि करने शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अनुमोदन जिला, ब्लॉक स्तरीय समिति से कराना होगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल परिसरों के 100 मीटर दायरे को तंबाकू निषेध क्षेत्र का कड़ाई से पालन कराने कहा गया है।

READ ALSO  CG : अदालत की तरह न्यायिक आदेश जारी नहीं कर सकता महिला आयोग : हाईकोर्ट ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins