छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : किरण तिवारी का इसरो में इंटर्नशिप के लिए चयन, जूनियर साइंटिस्ट के रूप में देंगी सेवा…

By kadwaghut|30 Oct 2026, 4:13 PM
f X W

डोंगरगांव , नगर की एक होनहार बिटिया किरण तिवारी देश की प्रसिद्ध इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) बेंगलुरु संस्था में अपनी सेवाएं देंगी। उनका चयन एक माह के इंटर्नशिप के लिए हुआ है, इसके बाद उन्हें रेगुलर किए जाने की पूरी संभावना है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित नगरवासियों व परिजनों में उत्साह है।

शिक्षा के प्रति लगन, तकनीकी ज्ञान हासिल करने की जिज्ञासा और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ स्कूली शिक्षा से लेकर इंजीनियरिंग और इंटीग्रेटेड पीएचडी तक नगर की बिटिया किरण तिवारी ने की है। किरण स्थानीय नगर पंचायत के विद्युत संधारण विभाग में कार्यरत हौसला प्रसाद तिवारी की पुत्री है, उनकी माता अंजू तिवारी है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नगर में ही हुई है। इसके बाद हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, इंजीनियरिंग की पढ़ाई राजनांदगांव तथा जगदलपुर से हुई। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें आईआईएसटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेश साइंस एंड टेक्नालॉजी) तिरूअनंतपुरम केरल में मौका मिला और उन्होंने वहां भी अपनी प्रतिभा साबित की। जिसकी बदौलत उन्हें अब जूनियर साइंटिस्ट के रूप में इसरो में इंटर्नशिप का मौका मिला है।

उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग देहरादून के आउटरीच कार्यक्रम अंतर्गत अनेक शॉर्ट टर्म कोर्स भी किए। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से रिमोट सेंसिंग भू स्थानिक डेटा के विश्लेषण, भौगोलिक सूचना प्रणाली तथा डेटा सुरक्षा जैसे विषयों का तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खेत बचाओ अभियान- ग्राम मुरता में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Related Articles

2

Back to top button