छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

By kadwaghut|01 Jun 2026, 11:23 AM
f X W

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचने से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्राम घुसरिया के जंगल में स्थित एक जलाशय के आसपास इन हाथियों ने अस्थायी डेरा जमा लिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए हाथियों को जलाशय में पानी पीते, स्नान करते और अठखेलियां करते देखा गया है। वन विभाग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।

हाथियों के इस दल में तीन दंतेल हाथी शामिल हैं। पिछले कुछ समय से मरवाही क्षेत्र के जंगल हाथियों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग बने हुए हैं और एक बार फिर यह दल यहां पहुंच गया है। जंगल में पर्याप्त पानी मिलने के कारण हाथियों ने जलाशय को अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया है। दिन के अधिकांश समय वे जलाशय और उसके आसपास के क्षेत्र में ही विचरण कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दल आसपास के खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे किसानों की गर्मी की फसलों को नुकसान हो रहा है। धान, मक्का और विभिन्न सब्जियों की खेती चौपट हुई है। कई किसानों ने फसल नुकसान की सूचना वन विभाग को दी है। विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है, ताकि नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बारिश में रुके हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश...

Related Articles

Back to top button