छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नगर देवांगन समाज का चुनाव आज…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 10:20 AM
f X W

राजनांदगांव| नगर देवांगन समाज का चुनाव रविवार को होने जा रहा है। दीनदयाल नगर चिखली स्थित मां परमेश्वरी भवन में दोपहर 12 बजे इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। सर्वसम्मति बनने की स्थिति में निर्वाचन नहीं होग। अन्यथा नामांकन, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है।

Advertisement
Advertisement

निवृत्तमान अध्यक्ष दयावान देवांगन ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए उदयराम देवांगन को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उप चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता छगन देवांगन और सहायक चुनाव अधिकारी राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र देवांगन बनाए गए हैं। सभी मतदाता सदस्यों से मतदान में सहभागिता की अपील की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : चिल्फी में 51 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins