छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजीव नगर में उल्टी व दस्त से 10 बच्चे बीमार…

By kadwaghut|31 May 2026, 11:06 AM
f X W

राजनांदगांव , बसंतपुर के राजीव नगर इलाके में उल्टे दस्त की शिकायत सामने आई हे। इस हिस्से के 12 बच्चों को सेहत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया। जिसमें 2 बच्चों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। दस बच्चों का इलाज अब भी मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में जारी हैं।

आशंका है गंदे पानी की वजह से बच्चों में उल्टी दस्त की शिकायत सामने आई है। सभी की उम्र 10 से 12 साल के बीच हैं। इधर वार्ड के पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने मामले की शिकायत प्रशासन से की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम की जल विभाग की टीम इलाके में पहुंची है। पानी का सैंपल लिया जा रहा है। वहीं मेडिकल टीम इलाके में स्वास्थ्य जांच कर सैंपल ले रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली चाल, दिन में तेज गर्मी तो रात में बढ़ी ठंड ...

Related Articles

Back to top button