छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के अध्यक्ष बनाए गए राजेश…

राजनांदगांव | लायंस क्लब ऑफ नांदगांव में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए क्लब ने सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में लायन राजेश बख्शी को अध्यक्ष बनाया गया है। लायन ऋषभ नाहटा प्रथम उपाध्यक्ष, लायन नवीन तिवारी द्वितीय उपाध्यक्ष तथा लायन आकाश चोपड़ा तृतीय उपाध्यक्ष होंगे। सचिव की जिम्मेदारी लायन योगेश गुप्ता को सौंपी गई है। लायन राहुल बैद सहसचिव, लायन दिनेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा लायन राहुल ललवानी सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

क्लब के संरक्षक मंडल में लायन अशोक कोटड़िया, डॉ. आनंद वर्गीस, एच.बी. गाजी (अधिवक्ता) और ललित भंसाली शामिल हैं। सदस्यता विस्तार चेयरपर्सन की जिम्मेदारी एच.बी. गाजी को दी गई है, जबकि क्लब सर्विस चेयरपर्सन डॉ. आनंद वर्गीस और क्लब एडमिनिस्ट्रेटर ललित भंसाली होंगे। संचालक मंडल में लायन यश नाहटा, डॉ. सुदीप भट्टाचार्य, लायन सुमंत बख्शी और लायन श्रेणिक गोलछा को शामिल किया गया है। वहीं नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. आनंद वर्गीस बनाए गए हैं। क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम सेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित गतिविधियों को नई गति देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button