छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : प्रेमी कहीं चला गया तो प्रेमिका ने थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा की, मोबाइल टावर से कूदने की कोशिश …

By kadwaghut|31 Jul 2026, 1:51 PM
f X W

सूरजपुर। जिले के बिहारपुर थाना परिसर में शुक्रवार 31 जुलाई को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि उसका प्रेमी विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया है और पुलिस उसे जल्द से जल्द तलाश कर वापस लाए। जानकारी के अनुसार युवती पहले बिहारपुर थाने पहुंची और पुलिस से अपने प्रेमी का पता लगाकर उसे वापस लाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट युवती अचानक थाना परिसर में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मंच गया। तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरु की।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins