छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रजत जयंती महोत्सव : गोढ़ी से बड़गांव मार्ग तक सड़क का होगा चौड़ीकरण …

By lokesh sharma|03 Feb 2026, 1:36 PM
f X W

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में जन सामान्य का आवागमन सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर जिला रायपुर के अंतर्गत गोढ़ी तोड़गांव बड़गांव मार्ग चौड़ीकरण मजबूतीकरण कार्य पुल-पुलिया सहित लम्बाई 4 किलोमीटर कार्य के लिए 21 करोड़ 55 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

Advertisement
Advertisement


क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इस मार्ग के कार्य किया जाना क्षेत्रीय लोगों के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लोकगीत, नृत्य और सरहुल-करमा की थाप ने बांधा समां, रंगारंग अंदाज में हुआ लोकरंग पर्व का समापन

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins