छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : सुकमा में “आंगन मिलन“ कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं …

By kadwaghut|05 Oct 2026, 10:44 AM
f X W

“महतारी वंदन योजना“ से आत्मनिर्भर बन रहीं जमुना कश्यप

सुकमा । जिले के पटनमपारा स्थित देवी चौक में आयोजित “आंगन मिलन“ कार्यक्रम में महिलाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुकमा निवासी श्रीमती जमुना कश्यप ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार की “महतारी वंदन योजना“ उनके जीवन में बड़ा संबल बनकर आई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली 1000रू की मासिक सहायता से न केवल उनके घर का खर्च आसानी से चल पा रहा है, बल्कि वे भविष्य के लिए कुछ बचत भी कर पा रही हैं। योजना के माध्यम से मिल रहे इस आर्थिक सहयोग और संबल के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तहे दिल से आभार जताया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CM विष्णुदेव साय करेंगे अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कार्यशाला का उद्घाटन, शहरों के विकास पर होगा मंथन

Related Articles

Back to top button