छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अंबिकापुर और जशपुर में आंधी-तूफान, बारिश का येलो अलर्ट …

By lokesh sharma|20 Apr 2026, 10:55 AM
f X W

रायपुर। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में कल शाम अच्छी खासी बारिश हुई। आज अंबिकापुर जशपुर में 30-40 किमी की रफ्तार की आंधी,गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर क्षेत्र में भी तेज हवा, गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूरे प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।रायपुर कई शहरों में ग्रीष्म लहर की स्थिति बनी रहेगी। पेंड्रा, बस्तर, सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। धूप के साथ बदली, तेज हवाएं जैसी स्थिति भी रायपुर समेत कई शहरों में बन सकती है।

Advertisement
Advertisement

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय उड़ीसा तक झारखंड तक विस्तारित है। दूसरा उत्तर दक्षिण द्रोणी का मन्नार की खाड़ी से उत्तर अन्दरूनी कर्नाटक तक फैला हुआ है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग, बांग्लादेश तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरुनी कर्नाटक तक विस्तारित है।

इन मौसम प्रणालियों के कारण आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दक्षिणी इलाके में वर्षा का मुख्य क्षेत्र रह सकता है।

READ ALSO  प्रवेश प्रक्रिया खत्म, कॉलेजों की खाली सीटों पर अब नहीं होगा एडमिशन
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins