छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 12 लाख की ठगी, लालच के चक्कर में आया युवक …

By kadwaghut|29 May 2026, 1:34 PM
f X W

रायपुर। शेयर बाजार में निवेश पर ज्यादा मुनाफे के झांसे में आकर 12 लाख रुपए गंवा दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। धनेली धरसीवां निवासी राजेंद्र पांडे 48 को बीती 26 फरवरी की आधी रात एक काल आया। 7838226872 के कालर ने राजेंद्र को शेयरों में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का आफर दिया। इस झांसे में आकर राजेन्द्र ने अज्ञात व्यक्ति के बताए अनुसार एक नंबर 7511623115 के एकाउंट में अलग अलग समय पर किश्तों में 12 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान कोई मुनाफा उसे रिटर्न में नहीं मिला। ठगे जाने के अहसास पर राजेंद्र ने गुरुवार देर रात धरसीवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 318-4 के तहत धोखाधड़ी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान …

Related Articles

Back to top button